कीचड़ भरे रास्ते से गुजर रहे हैं शिक्षक, विद्यार्थी व कर्मी

प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज बरही में छात्रों और कर्मचारियों को इन दिनों कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है.

प्रतिनिधि चंदवारा. प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज बरही में छात्रों और कर्मचारियों को इन दिनों कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है. बारिश के मौसम में समस्या और भी बढ़ गयी है. वर्तमान में इस महाविद्यालय में एलएलबी सेमेस्टर आठ की झारखंड विधि महाविद्यालय की परीक्षा चल रही है, जिसमें परीक्षार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कई परीक्षार्थी आने-जाने के समय सड़क नहीं होने के कारण फिसल कर गिर जाने से दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. इससे पूर्व जगन्नाथ जैन महाविद्यालय झुमरी तिलैया, आदर्श कॉलेज राजधनवार और मॉडल डिग्री कॉलेज बिरनी का परीक्षा केंद्र यहां बनाया गया था. उस समय भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. यहां तक की एक गर्भवती महिला भी फिसल कर गिर गयी थी, जिसे अस्पताल ले जाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >