जयनगर. कोडरमा के जयनगर प्रखंड के चंद्रघटी कांको स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनायी गयी.
मौके पर निदेशिका सीमा सिंह ने विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी से अवगत कराया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि गुरु ही बच्चों को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं. शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ उनके भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
कार्यक्रम में प्राचार्य अमित कुमार सिंह, सचिव शंकर सिंह, शिक्षिका गीता सिंह, संजू सिंह, मीता वर्मा, वीणा मिश्रा, रूपेश वर्मा, रौनक, सौरव सिंह, रोहित कुमार, तनिषा कुमारी, सुनीता सिंह, पूर्णिमा, काजल, खुशबू समेत कई अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे.
