Teacher's Day पर झुमरीतिलैया में शिक्षकों को मिला सम्मान, छात्रों ने भेंट किए उपहार

झुमरीतिलैया के श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

झुमरीतिलैया. श्री दिगंबर जैन विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया.

एकेडमिक हेड सोनल जैन और सुपरवाइजर मुरारी ने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन के साथ माता-पिता, गुरुजनों और समाज का सम्मान करने का आह्वान किया. विद्यालय प्रशासक नवीन जैन पांड्या ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं.

प्रधानाचार्य अभिषेक जैन ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं. शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

मौके पर वसंत कुमार, मानसी जैन, व्रजेश कुमार, विनय गिरी, ऋतु जैन, स्मृता, निकिता आजमानी, जूही सिंह, सौम्या जैन, ममता जैन, चांदनी कुमारी, कंचन, मोनल जैन, सनाया, सूरज प्रकाश, सतीश सिन्हा, शुभम दारूका, ऋषि कुमार, बॉबी, शिल्पी, राकेश शर्मा, आयुष सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >