गुरुजनों के सम्मान में शिक्षकों ने ही पेश किए गीत-कविता और नृत्य, सेक्रेड हार्ट स्कूल में मना Teacher's Day

झुमरीतिलैया के सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और उपहार वितरण का आयोजन किया गया।

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षकों ने कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रामोद शर्मा, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अमृत शंकर झा, अलका सिंह और शगुफ्ता परवीन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इसके बाद केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गयीं.

कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा सिंह, आशुतोष गौतम और विक्रम दांगी ने संयुक्त रूप से किया. कुंतल जेटवा ने सभी शिक्षकों के लिए विशेष रूप से सुंदर ग्रीटिंग कार्ड तैयार किया, जबकि अनुष्का कुमारी ने मंच की आकर्षक सजावट कर कार्यक्रम की सुंदरता बढ़ायी.

प्राचार्य प्रामोद शर्मा ने कहा कि उनके लिए शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं है, बल्कि उन सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है, जो प्रतिदिन अपने समय, ऊर्जा और भावनाओं को विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माण में लगाते हैं.

इस अवसर पर प्राचार्य प्रामोद शर्मा, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार और कोऑर्डिनेटर अमृत झा, अलका सिंह व शगुफ्ता परवीन ने सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >