‘माता-पिता के बाद शिक्षक देते हैं सही दिशा’, डोमचांच में Teacher's Day पर हुआ भव्य आयोजन

डोमचांच के जीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्ष और निदेशकों ने शिक्षकों को जीवन का मार्गदर्शक बताया।

डोमचांच. जीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मन मोह लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर की. इसके बाद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.

मौके पर निदेशक नितेश कुमार और उप निदेशक नीरज सिंह ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही हमारे जीवन को सही दिशा देने का काम करते हैं. शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने और सही राह चुनने के लिए प्रेरित करते हैं.

प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार जताया. समारोह को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर सोनी चंदन, वर्ग दशम की प्रेरणा प्रियम, रुचि कुमारी, अंजली कुमारी, शिक्षिका ममता सिन्हा और राघव सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >