डोमचांच. डीएवी पब्लिक स्कूल डोमचांच में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक दिलीप कुमार यादव और रंजीत कुमार साहू ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की.
इस अवसर पर निदेशक ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया. खेलों के दौरान शिक्षकों ने जमकर आनंद उठाया.
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. समारोह में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे.
