Teacher's Day पर डोमचांच में खास पहल, समाजसेवा करने वालों को सम्मान और बांटे गए पौधे

डोमचांच के बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान समाजसेवियों को सम्मानित किया गया और पौधारोपण भी किया गया।

डोमचांच. बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षक दिवस के अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. विनोद कुमार अवस्थी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और सामाजिक सेवा के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया.

महाविद्यालय सचिव हिमांशु कुमार ने कहा कि उन्होंने सपना देखा था कि डोमचांच के घर-घर में शिक्षा की नयी ज्योत जले. पिछले 10 वर्षों से वे डोमचांच में शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के टेक्निकल कोर्स लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इससे क्षेत्र के लोगों को अपने सपनों को नयी उड़ान देने का अवसर मिल रहा है.

प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि जीवन में धैर्य रखना जरूरी है. धैर्य के साथ प्रयास करने वाला हर व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है.

कार्यक्रम में युवा शक्ति-एक नयी सोच संस्था को सामाजिक सेवा तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, शिवसागर छठ तालाब की साफ-सफाई में अहम भूमिका निभाने वाले ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया तथा कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए मुंबई निवासी अशोक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया. इसके अलावा शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और अतिथियों के बीच पौधों का वितरण किया गया.

कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय की देखरेख में हुआ. मौके पर बीएड, डीएलएड के प्रशिक्षु सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >