Koderma: टैंकर ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर, फिर लोगों को रौंदा; एक की मौत

Koderma: चंदवारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक टैंकर ने पहले सवारी गाड़ी को टक्कर मारी और उसके बाद फुटपाथ दुकानदारों को रौंद दिया. इस हादसे में एक की मौत हो गई.

Koderma: चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के समीप शनिवार को गैस टैंकर एवं सवारी गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे के बाद अनियंत्रित टैंकर ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कई दुकानदारों और आम लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान चौथा बरकट्ठा हजारीबाग निवासी 70 वर्षीय रूपलाल सिंह के रूप में हुई है.

फुटपाथ दुकानदारों को रौंदा

जानकारी के अनुसार हजारीबाग से कोडरमा होते हुए एक एलपीजी टैंकर बिहार की ओर जा रहा था. वहीं झुमरीतिलैया से सवारी लेकर एक सवारी गाड़ी तिलैया डैम की ओर जा रही थी. जैसे ही सवारी गाड़ी उरवां मोड़ के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहा एलपीजी टैंकर अचानक से सड़क के दूसरे लेन में घुस गया और वह अनियंत्रित होकर तिलैया डैम के रास्ते में जाने लगा. इस दौरान पहले तो टैंकर ने सवारी गाड़ी को अपनी चपेट में लिया, उसके बाद फुटपाथ पर दुकान लगाए हुए कई दुकानदारों को भी अपने चपेट में ले लिया.

बाइक सवार भी हुए घायल

इस दौरान कुछ मोटरसाइकिल सवार भी उक्त टैंकर की चपेट में आ गए, जिससे इस घटना में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के समय वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहां मौजूद सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. इधर, घटना के बाद चंदवारा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद गैस टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने गैस टैंकर को कब्जे में ले लिया है.

ये हुए घायल

घटना में चौथा बरकट्ठा हजारीबाग निवासी 45 वर्षीय मोहिनी देवी – पति कमल सिंह, 40 वर्षीय सारो देवी – पति बुधन सिंह, 40 वर्षीय मोहिनी देवी – पति नारायण सिंह, 35 वर्षीय धनेश्वरी देवी – पति दर्शन सिंह, 55 वर्षीय प्रसादी सिंह – पिता बालेश्वर सिंह, 50 वर्षीय मनवा देवी – पति रूपलाल सिंह, 40 वर्षीय सावित्री देवी – पति पितांबर सिंह, 55 वर्षीय बुधनी देवी – पति परमेश्वर सिंह, उरवां चंदवारा निवासी 70 वर्षीय उड़हुल मसोमात – पति होरिल राणा गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये भी पढ़ें…

Bokaro: कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बेरमो में भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

टाटा समूह की विरासत पर कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >