जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिला सम्मान

न्यू अशोका होटल में प्रतिभा सम्मान सह शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कोडरमा. डीके ट्रस्ट की इकाई एजुकेशनिस्ट फोरम द्वारा रविवार को न्यू अशोका होटल में प्रतिभा सम्मान सह शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं के जिला में टॉप टेन में रहे 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में एजुकेशनिस्ट फोरम का परिचय डॉ सदानंद पंडित ने दिया. मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो के प्राचार्य कुमार अश्विनी अमिताभ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समय से प्रारंभ करने की सलाह दी. उन्होंने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया. विशिष्ट अतिथि डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, डॉ राजेश सिंह, डॉ दीपक कुमार, डॉ सुनील यादव, डॉ अरुण कुमार, डॉ अनुराग सिंह, संतोष सिन्हा, संदीप सिन्हा, रामरतन अवध्या, ठाकुर विक्रम सिंह, अवध कुमार सिंह, विनोद पासवान के अलावा कुमार शशि, सनोज कुमार, रमन छाबड़ा, मनोहर कुमार, धीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार वर्मा, विनोद कुमार यादव, शंभु शंकर, मोहम्मद मुदस्सीर आलम, सुधांशु पांडेय, जयगोपाल शर्मा, वरुण कुमार सिंह, नरेंद्र नाथ यादव आदि मौजूद थे. संचालन जनमेजय पांडेय, डॉ. सतीश कुमार वर्मा व अनिल कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार ने किया. कार्यक्रम के संयोजक अनमोल कुमार, अंकित कुमार सिन्हा, शंभु शंकर, दिलीप यादव व महेंद्र यादव थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >