योगासन प्रतियोगिता में दिखायी प्रतिभा

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता झुमरीतिलैया . मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष आकाश कुमार सेठ के माता-पिता सुनील प्रसाद सेठ एवं कविता देवी, विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में जिले की 12 टीमों के लगभग 290 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में 10 प्रकार के इवेंट आयोजित किये गये, जिनमें ट्रेडिशनल योगासन, फॉरवर्ड बेंडिंग इंडिविजुअल, बैक बेंडिंग इंडिविजुअल, ट्विस्टिंग बॉडी इंडिविजुअल, हैंड बैलेंस इंडिविजुअल, लेग बैलेंस इंडिविजुअल, सुपाइन इंडिविजुअल, आर्टिस्टिक सिंगल इंडिविजुअल, आर्टिस्टिक पेयर एवं रिदमिक पेयर प्रतियोगिताएं शामिल थीं. उद्घाटन समारोह में छात्रा शैली कुमारी ने आर्टिस्टिक योगासन का मनमोहक प्रदर्शन किया. नमन जैन एवं लव कुमार शर्मा ने रिदमिक पेयर योगासन का शानदार प्रदर्शन किया. दोनों को विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने 500- 500 रुपया देकर पुरस्कृत किया. अतिथियों का स्वागत प्रतियोगिता की आयोजन सचिव ईशा कुमारी एवं संघ के सदस्यों ने किया. इस दौरान फॉरवर्ड बेंडिंग इंडिविजुअल में आकाश योग केंद्र के शिवम कुमार एवं सुहानी कुमारी को बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला. बैक बेंडिंग इंडिविजुअल में ग्रिजली विद्यालय के लव शर्मा को एवं आकाश योग केंद्र की पलक कुमारी को बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला. ट्विस्टिंग बॉडी इंडिविजुअल आकाश योग केंद्र के दीक्षित राज एवं लवली कुमारी को बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला. हैंड बैलेंस इंडिविजुअल में आकाश योग केंद्र के कौशिक ठाकुर प्रथम एवं तनुश्री बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला. लेग बैलेंस इंडिविजुअल में ग्रिजली पब्लिक स्कूल के नमन जैन एवं आकाश योग केंद्र की शिवानी को बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नेहा मेहता, पल्लवी कुमारी, राखी कुमारी, अनुश्री, नेहा कूटरियर, सुनील कुमार, मनोज कुमार यादव, अरविंद कुमार, स्वीटी कुमारी, श्रवण कुमार, सतीश सिन्हा, नीलम कुमारी, श्वेता प्रियदर्शिनी, मानसी कुमारी, पीहू कुमारी, ऋतु कुमारी, सुदामा कुमारी, अतुल आनंद, प्रिंस कुमार, आयुष कुमार, कुंदन कुमार, पीयूष कुमार, शंकर पंडित, अंशु कुमार, रोहित कुमार, संजीव कुमार, अलख रंजन, साहिल कुमार, सुशांत कुमार, अभिजीत सिंह, आर्यन कुमार, बिरजू शर्मा ने निभायी. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के दिनेश सिंह, जिला चेस संघ के तौफीक हुसैन, जिला वॉलीबॉल संघ के राकेश पांडेय, जिला कुश्ती संघ के कमलाकर शर्मा, जिला खो-खो संघ के सिमरनजीत सिंह, जिला आर्चरी संघ के विशाल सिंह, दिगंबर जैन विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक सिंह, आरएनपी. मेमोरियल के प्राचार्य सुभाष सिन्हा, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुबोध सिन्हा, मोहन आधारशिला ज्ञानपीठ की निदेशिका अर्पणा गुप्ता, रिदम डांस अकादमी के डायरेक्टर सूरज प्रताप, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य जी.सी. वर्मा, इरकॉन इंटरनेशनल की डायरेक्टर रिंकू कुमार, जिला जूडो संघ प्रिंस मिश्रा, जिला योग संघ की कोषाध्यक्ष ईशा कुमारी की माता नमिता देवी, जिला योगासन संघ के सचिव धीरज पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >