पेयजल स्रोत का सर्वेक्षण और नमूनों की जांच करें. : डीसी

जिला जल एवं स्वच्छता समिति कोडरमा के सौजन्य से सोमवार को बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज दो के तहत मॉडल ग्राम व जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल गुणवत्ता पर प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया़

कोडरमा. जिला जल एवं स्वच्छता समिति कोडरमा के सौजन्य से सोमवार को बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज दो के तहत मॉडल ग्राम व जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल गुणवत्ता पर प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया़ उद्घाटन डीसी मेघा भारद्वाज, कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने किया़ मौके परडीसी ने कहा कि जल सहिया गांव में पेयजल एवं स्वच्छता के लिए एक जिम्मेवार महिला होती है. गांव के लोगों को शौचालय के उपयोग के बारे में जानकारी देने का कार्य करने में आप लोगों की अहम भूमिका है़ खुले में शौच करने से लोगों को होने वाली हानि से अवगत करना जल सहिया का कार्य है़ उन्होंने कहा कि जल जनित बीमारियों, कूड़ा-कचरा के निबटान, पेयजल का रख-रखाव, जल स्रोतों के संरक्षण और उसकी सुरक्षा के बारे में लोगों को प्रेरित करें. गांव समुदाय में पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता लायें. पेयजल स्रोत का सर्वेक्षण और नमूनों की जांच करें. सभी पेयजल स्रोतों की स्वच्छता सर्वेक्षण और सरकारी पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता जांच के लिए नमूना का संकलन करें. डीसी ने उपस्थित मुखिया से अपील किया की आप अपने पंचायत अंतर्गत दो गांवों का चयन करें और उन्हें फाइव स्टार गांव के रूप में विकसित करें. गांव में पेयजल एवं स्वच्छता के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें. ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए योजना बनायें. कचरा का बेहतर प्रबंधन ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए़ उन्होंने बताया कि जिले में प्लास्टिक रिसाइकिल प्लांट लगाया जा रहा है और इस प्लांट के माध्यम से सभी लोगों को जोड़ा जायेगा़ जिला समन्वयक सुमन ने पीपीटी के माध्यम से सभी जल सहिया को ठोस और तरल कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक, ओडीएफ स्वायित्व, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, सुरक्षित माहवारी प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, मलीय कचरा प्रबंधन सहित अन्य बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी़ इस अवसर पर प्रशासक नगर पर्षद अंकित गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार रवि व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >