कोडरमा: भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को इंटेलिजेंस फॉर ए स्मार्टर एंड हेल्दीयर इंडिया थीम पर संडे ऑन साइकिल रोप स्किपिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम झारखंड रोप स्किपिंग एसोसिएशन के सहयोग से हुआ. जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो के छात्र छात्राओं ने इस समारोह में भाग लिया.
विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी अमिताभ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे विद्यालय परिसर में की गई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से शारीरिक रूप से सक्रिय रखना, साइकिलिंग, रोप स्किपिंग, योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना और पर्यावरण के अनुकूल हरित आदत को बढ़ावा देना है.
मौके पर प्राचार्य अश्विनी अमिताभ, कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, वरीय शिक्षक सतीश कुमार भारती, नंदकिशोर प्रसाद, झारखंड रोप स्किपिंग एसोसिएशन महासचिव अभिषेक आमुखी, सह सचिव करण कुमार, जूडो कोच रानी पांडेय आदि मौजूद थे.
