केंद्र की राशि अटकने पर भी राज्य सरकार ने छात्रों की पढ़ाई नहीं रुकने दी : शालिनी

ई-कल्याण छात्रवृत्ति राशि लंबे समय से लंबित रहने पर झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता ने पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर जिले के विद्यार्थियों की समस्या उठायी.

कोडरमा. ई-कल्याण छात्रवृत्ति राशि लंबे समय से लंबित रहने पर झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता ने पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर जिले के विद्यार्थियों की समस्या उठायी. उन्होंने कहा कि ई-कल्याण छात्रवृत्ति राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार तथा 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है. लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अपने हिस्से की राशि जारी नहीं किये जाने के कारण राज्य के हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटक गयी थी. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने वित्त नियमावली में संशोधन कर राज्य सरकार ने अपने हिस्से की 40 प्रतिशत राशि विद्यार्थियों के खातों में भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी, ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो. समाज कल्याण पदाधिकारी ने शालिनी गुप्ता को बताया कि जिले के पात्र ओबीसी छात्र-छात्राओं के खातों में भी अगले तीन से चार दिनों के भीतर राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कई विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि पूर्व में ही भेजी जा चुकी है. इस संबंध में शालिनी गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर और संवेदनशील है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >