झुमरीतिलैया, कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया में एक्सपीरियंस जापान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता ‘जापान ऑन कैनवास-2026’ में विद्यालय के 60 चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना शक्ति, भावनाओं और सृजनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा.
किसी विद्यार्थी ने आकर्षक रंगों के माध्यम से अपनी कल्पना को आकार दिया, तो किसी ने चित्रों के जरिए अपनी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त किया. कला शिक्षिकाओं कुंतल जेटवा व अनुष्का कुमारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिता में तैयार की गयी सभी पेंटिंग्स का मूल्यांकन एक्सपीरियंस जापान की ओर से किया जायेगा. देशभर से चयनित शीर्ष 30 पेंटिंग्स को भारत की विभिन्न कला दीर्घाओं में प्रदर्शित किया जायेगा.
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए. प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया.
प्रतियोगिता में आश्वी, अद्यन, आराध्या वर्णवाल, हर्षित वर्मा, नव्या श्री, आरोही सोनकर, अयान अंसारी, समर, अनन्या, ताहा कय्यूम, दिव्यांक, अयान, मानवी, रूही झा, स्नेहा शाह, रियांशु कुमार, नित्या, प्रशांत, आकांक्षा, आयुष्मान, अर्णव, आरुषी, आराध्या, शुशांत, दिव्यांशी, आर्यन श्रीवास्तव, रिधिमा, रिद्धि, समर कुमार, अवनी सिंह, मंगल पांडेय, एमडी रिहान, अदीब अहमद, ऋषिका सिंह, दीप राज, सना परवीन, मधु कुमारी, वंदना रानी, खुशी कुमारी, माही कुमारी, सुहानी कुमारी, पी कियर्नस्लिन महिमा, संगम कुमारी, श्रेयांस शाह, दिव्यांशु भारती, अपराजिता सिंह, स्पर्श बिस्वास, साक्षी राज, ऋचा कुमारी, हर्षिता सोनी, संगम प्रिया, जानवी कुमारी, रिधिमा कुमारी, रामाशीष यादव, स्वीटी कुमारी, नयना हेनरी, विनिता कुमारी और वैष्णवी शिव प्रिया समेत 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
