झुमरीतिलैया, कोडरमा: इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन नारायण कुंज में फैमिली वेलफेयर कार्यक्रम के तहत किया गया. बैठक में क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गयी.
इस दौरान सितंबर माह में जन्मदिन वाले सदस्यों का जन्मदिन समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया. सभी सदस्यों ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने का संकल्प लिया.
बैठक में क्लब की अध्यक्ष कंचन भदानी, सचिव रितु तरर्वे, कोषाध्यक्ष काजल गुप्ता, मधु भदानी, नूतन आर्य, सरिता कधवे, सरिता विजय, बीणा भदानी, रितु सेठ, रंजीत सेठ, संध्या सेठ, रिमिका, अनीता सेठ, मिनी सिंह, कृतिका मोदी, रानी कालरा और अलका बडग्वे समेत अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं.
