बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर उठाये जा रहे कदम

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर शहर में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाये रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है़

झुमरीतिलैया. झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर शहर में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाये रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है़ हाइटेंशन तारों के पास के पेड़ों की शाखाओं की कटाई युद्ध स्तर पर की जा रही है़ विभाग ने यह कार्य 30 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है़ हालांकि, त्योहार के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस के क्रम में कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी़ इसकी जानकारी विद्युत विभाग पहले से देगा़ कार्यपालक अभियंता रंधीर वर्मा की मानें तो विभाग 31 मार्च से 6 अप्रैल तक के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी खोल रहा है़ उपभोक्ता मोबाइल नंबर 9065145667 पर कॉल कर बिजली संबंधी किसी भी समस्या की सूचना दे सकते हैं. इधर, दूसरी ओर भीषण गर्मी को देखते हुए आरडीएसएस योजना के तहत रात के समय नया विद्युत पोल लगाने का कार्य जारी है़ स्टार राइजिंग एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक रात 40 मजदूरों द्वारा लगभग 1500 सीमेंट पोल लगाये जा रहे हैं.

बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए 880 स्थानों पर छापेमारी

इधर, विद्युत विभाग ने बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए आठ दिन तक छापेमारी अभियान चलाया़ इस दौरान 880 घरों और दुकानों पर कार्रवाई की गयी. कुल 215 उपभोक्ताओं पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज किये गये. झुमरीतिलैया में 294 स्थानों पर छापेमारी कर 72 उपभोक्ताओं पर एफआइआर किया गया. वहीं कोडरमा के 276 स्थानों पर छापेमारी कर 65 उपभोक्ताओं पर व डोमचांच में 309 स्थानों पर छापेमारी 78 उपभोक्ताओं पर एफआइआर किया गया़ विभाग ने 215 उपभोक्ताओं पर कुल 28,99,197 रुपये का जुर्माना लगाया़ वहीं 3136 उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान के लिए नोटिस जारी किया गया़ इन पर कुल 26 करोड़ 60 लाख 40 हज़ार 20 रुपये का बकाया है़ कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यदि समय पर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया जाएगा़ अब तक 668 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं.उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा राजस्व वसूली का लक्ष्य 12 करोड़ रुपये रखा गया है, जिसमें से 28 मार्च तक लगभग छह करोड़ रुपये की वसूली हुई है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >