विश्व कैंसर दिवस पर विशेष कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम

गैर संचारी रोग कोषांग अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस को लेकर विशेष कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम सिविल सर्जन सभागार में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह नोडल पदाधिकारी गैर संचारी रोग कोषांग डाॅ. रमण कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया.

प्रतिनिधि कोडरमा. गैर संचारी रोग कोषांग अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस को लेकर विशेष कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम सिविल सर्जन सभागार में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह नोडल पदाधिकारी गैर संचारी रोग कोषांग डाॅ. रमण कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया. मौके पर कैंसर से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित किया गया, साथ ही उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर दुनिया भर में मृत्यु के शीर्ष कारणों में से एक है, सही समय पर पता लगने और इलाज से कई मामलों में जीवन बचाया जा सकता है. इस दिन के संदेश का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना कि कैंसर सिर्फ बीमारी नहीं है, बल्कि यह सामाजिक, भावनात्मक और स्वास्थ्य चुनौती भी है. कैंसर के इलाज और देखभाल तक समान पहुंच की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कैंसर पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए समर्थन और सहानुभूति वर्तमान में जरूरत है. वहीं जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि उचित जीवनशैली, धूम्रपान एवं अल्कोहल को त्याग कर और समय पर जांच से इन मामलों को काफी हद तक रोका जा सकता है, इसके लिए जागरूकता और शुरुआती पहचान सबसे बड़ी चुनौतियां हैं. इस दौरान सदर में ओरल कैंसर का स्क्रीनिंग दंत चिकित्सक डाॅ. नीलमणि कुमार और डाॅ. प्रियाश्री के द्वारा की गयी. वर्तमान में सदर अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को कैंसर रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. प्रवीर सिंह मुण्डा अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >