नगर परिषद में जलापूर्ति को लेकर विशेष दल का गठन

जलापूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होने देने का निर्देश दिया गया है़

कोडरमा . बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीसी के निर्देश पर आम लोगों को निर्बाध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर झुमरीतिलैया नगर परिषद द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. जारी निर्देशों के अनुसार, नलों के माध्यम से की जाने वाली जलापूर्ति की क्षमता शत-प्रतिशत बनाये रखने तथा जलापूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होने देने का निर्देश दिया गया है़ वहीं जिन क्षेत्रों में नलों के माध्यम से जलापूर्ति नहीं होती है, वहां अधिष्ठापित चापानलों को चालू हालत में रखने व उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है़ इसके अलावा जिन क्षेत्रों में नल अथवा चापानल से जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही है, वहां टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है़ उक्त निर्देश के आलोक में झुमरीतिलैया नगर परिषद अंतर्गत जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर एक विशेष दल का गठन किया गया है़ गठित दल में नगर प्रबंधक लेगासु कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजू राम, पर्यवेक्षक दुलारचंद यादव, उमेश कुमार व मुकेश राणा को शामिल किया गया है़ नगर परिषद द्वारा जलापूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8987658581 जारी किया गया है़ आम लोगों से अपील की गयी है कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना उक्त हेल्पलाइन पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >