तीन वर्षों से बेकार पड़ी है सोलर जलमीनार

मोबाइल चार्ज करने में हो रहा है सोलर सिस्टम का इस्तेमाल

: मोबाइल चार्ज करने में हो रहा है सोलर सिस्टम का इस्तेमाल : पेयजल के लिए कुएं पर निर्भर, आंगनबाड़ी में भी पानी का संकट मरकच्चो. डगरनवां पंचायत अंतर्गत बंदरचौकवा टोला झिलिमटांड़ में सोलर से संचालित जलमीनार पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ी है. विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जलमीनार बंद रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है. स्थिति यह है कि लोग जलमीनार के सोलर सिस्टम का उपयोग मोबाइल चार्ज करने में कर रहे हैं. टोले में करीब 150 परिवार रहता है, जिनमें आदिवासी और अन्य जातियों के लोग शामिल हैं. जलमीनार बंद होने से ग्रामीण एक पुराने और जर्जर कुएं से पानी भरने को मजबूर हैं. इसी पानी का उपयोग खाना बनाने, नहाने और अन्य घरेलू कार्यों में किया जा रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र में भी पानी की व्यवस्था नहीं : टोले से कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में भी पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है. केंद्र की सहायिका और सेविका बच्चों को छोड़कर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार के लिए पुराने चापानल में बिना जलस्तर की जांच किये मोटर फिट कर दिया गया था. शुरुआत में कुछ दिनों तक पानी मिला, लेकिन बाद में मोटर खराब हो गया. इसके बाद से जलमीनार पूरी तरह बंद पड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >