डोमचांच में मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा अभियान का हुआ सामाजिक अंकेक्षण

डोमचांच प्रखंड कार्यालय में मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा के लिए सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई का आयोजन किया गया. योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर दिया गया.

डोमचांच: कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को मध्याह्न भोजन एवं एसएसए समग्र शिक्षा अभियान का प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने की. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं की स्थिति, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मामलों की समीक्षा की गयी.

मध्याह्न भोजन योजना का संचालन

जनसुनवाई के दौरान प्रमुख ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता, खाद्यान्न की उपलब्धता और वितरण, रसोईघर की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी ली. वहीं एसएसए के तहत विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं, छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गयी.

पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना जवाबदेही

इस दौरान प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है. मौके पर प्रखंड शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, सामाजिक अंकेक्षण टीम के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >