डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कोडरमा. भारतीय जनता पार्टी के कोडरमा नगर मंडल एवं डोमचांच नगर मंडल की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर

कोडरमा. भारतीय जनता पार्टी के कोडरमा नगर मंडल एवं डोमचांच नगर मंडल की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर कोडरमा में विधायक डॉ नीरा यादव के आवास तथा डोमचांच के सन शाइन स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीरा यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी उपस्थित थे. विधायक नीरा यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उनका बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं. भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, डोमचांच नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत मेहता, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, महेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, प्रभाकर लाल रावत, सचिन शर्मा, संजय सिंह, संदीप सिन्हा, राहुल राणा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >