वन क्षेत्र से शक्तिमान जब्त, चालक फरार

वन्य प्राणी प्रक्षेत्र अंतर्गत मेघातरी फुटलाहिया ललकी जमुनिया जंगल से विभाग की टीम ने एक खाली शक्तिमान वाहन को जब्त किया़

कोडरमा बाजार. वन्य प्राणी प्रक्षेत्र अंतर्गत मेघातरी फुटलाहिया ललकी जमुनिया जंगल से विभाग की टीम ने एक खाली शक्तिमान वाहन को जब्त किया़ हालांकि, इस दौरान वाहन चालक फरार होने में सफल रहा़ माना जा रहा है माफियाओं द्वारा ढिबरा के अवैध उत्खनन के बाद परिवहन को लेकर शक्तिमान वाहन लाया गया था. जानकारी के मुताबिक वन क्षेत्र पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि ललकी जमुनिया जंगल में अवैध रूप से ढिबरा लोड करने को लेकर शक्तिमान वाहन लाया गया है. सूचना के आलोक में वन विभाग की टीम खनन स्थल पहुंची. हालांकि, इसकी भनक लगते ही अवैध उत्खनन के आरोपी फरार होने में सफल रहे. मौके पर वन रक्षी उस्मान अंसारी, छत्रपति शिवाजी, सिकंदर यादव, दुर्गा महतो, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >