मां मथुरासिनी के प्रथम दरबार में भक्ति की बही गंगा
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 8:40 PM
श्रद्धालु हुए भावविभोर
: श्रद्धालु हुए भावविभोर झुमरीतिलैया. श्री माहुरी भवन में मां मथुरासिनी दरबार भजन मंडली के तत्वावधान में मां मथुरासिनी का प्रथम दरबार श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी के भजनों का आनंद लिया और जयकारों से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ. पूजा का संचालन अखिलेश पांडेय ने किया, जबकि यजमान के रूप में पूनम सेठ एवं विनोद सेठ उपस्थित थे. इसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन में गिरधारी सोमानी, मुन्ना भदानी, सत्येंद्र सिन्हा, पंकज केसरी, सत्यम, विशाल सिंह, सुरेश यादव, राजा चौरसिया, विनोद चौरसिया, आनंद सिंह, साक्षी भदानी और पूनम सेठ सहित अन्य भजन गायकों ने माता रानी की महिमा का गुणगान किया. इस अवसर पर हर घर ज्योत अभियान के तहत श्रद्धालुओं ने मां मथुरासिनी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की. देर रात तक चले भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया.कार्यक्रम के संयोजक पूनम सेठ, सह संयोजक विकास वैश्खियार एवं आशुतोष भदानी थे. मौके पर रवि कपसिमे, दिलीप अठघरा, उदय बड़गवे, महेंद्र लोहानी सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










