24 घंटे के अखंड श्री रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 8:20 PM
पाठ का आरंभ सुबह मंगल ध्वनि, शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ
झुमरीतिलैया. शहर के देवी मंडप प्रांगण में मंगलवार से 24 घंटे के अखंड श्री रामचरित मानस पाठ का विधिवत शुभारंभ किया गया. पाठ का आरंभ सुबह मंगल ध्वनि, शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ. आयोजन के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा. आयोजकों ने बताया कि अखंड श्री रामचरित मानस पाठ लगातार 24 घंटे तक चलेगा, जिसकी पूर्णाहुति बुधवार सुबह होगी. इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. मानस पाठ और भक्ति गीतों की गूंज से पूरे क्षेत्र का माहौल आध्यात्मिक हो गया है. मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रसार होता है. मौके पर कृष्ण मुरारी पांडेय, बरुण कुमार पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, छोटेलाल पांडेय, हीरालाल पांडेय, रवींद्र पांडेय, आशीष पांडेय, धनंजय पांडेय समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










