तेज रफ्तार हाइवा ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 8:39 PM

विज्ञापन

दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

विज्ञापन

चंदवारा. रांची–पटना मुख्य मार्ग पर चंदवारा थाना के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गये. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोडरमा की ओर से आ रहा एक हाइवा बांझेडीह की तरफ मुड़ रहा था. इसी दौरान उसने सर्विस लेन से गुजर रही एक कार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बांझेडीह क्षेत्र में फ्लाई ऐश ढुलाई में लगे वाहनों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जतायी. ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकतर वाहन ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने तथा प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola