कोडरमा. इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से रोटरी बाल विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच जल एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था.
स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छ जल के महत्व और पानी बचाने के तरीकों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता और आसपास के वातावरण को साफ रखने के महत्व के बारे में भी बताया गया. बच्चों को पानी की बर्बादी रोकने, शौचालय का सही उपयोग करने और दैनिक जीवन में स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक
क्लब की सदस्यों ने बच्चों को जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि जल बचाएं, स्वच्छ रहें और स्वस्थ रहें. उन्होंने बच्चों से खुद इन आदतों को अपनाने के साथ अपने परिवार और मित्रों को भी जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की. कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. इस दौरान बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में जल संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया. मौके पर इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा की अध्यक्ष कंचन भदानी, कोषाध्यक्ष रितु तरर्वे, एडिटर अर्चना बर्मन, सरिता कन्धवे, बीना भदानी और रितु सेठ मौजूद थीं.
