सकरी नदी में बहे सौरभ का शव बरामद

दुखद : घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर से बरामद हुआ शव

सतगावां. सकरी नदी के मैसरवा घाट के पास डूबे 16 वर्षीय सौरभ कुमार उर्फ मोती (पिता स्व़ मनोज चौधरी) का शव शुक्रवार की सुबह बरामद कर लिया गया़ सौरभ का शव माधोपुर पुल से दो सौ मीटर दूर सकरी नदी के बीच बालू पर पड़ा मिला़ ज्ञात हो कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सकरी नदी के मैसरवा घाट में सौरभ अपने दो दोस्तों के साथ शौच के लिए गया था़ यहां हाथ मुंह धोने के दौरान तीनों डूब गये थे़ दो लड़कों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाल लिया गया था, जबकि सौरभ का काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया था़ ग्रामीणों ने पानी के तेज बहाव के कारण सुबह होने का इंतजार किया़ इसके बाद चार टोली बना कर ग्रामीण व परिजन सौरभ की खोजबीन कर रहे थे़ इस दौरान मैसरवा घाट से करीब तीन किमी दूरी पर ग्रामीणों ने नदी के बीचो-बीच बालू के किनारे शव देखा़ सौरभ का शव जब घर पहुंचा तो मां बेवी देवी, दादी व अन्य के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया़ सौरभ के पिता की मृत्यु चार वर्ष पूर्व हो चुकी है़ सौरभ चार भाईयों में तीसरे स्थान पर था़ घटना को लेकर मृतक की मां बेबी देवी ने थाना में आवेदन दिया है़ इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >