खेलो झारखंड में खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा, विभिन्न स्पर्धाओं में मारी बाजी

बरियारडीह गणेश मंदिर से गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई. ढोल नगाड़ों और बैंड बाजे की धुन पर निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सकरी नदी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

सतगावां. प्रखंड के बासोडीह स्थित बरियारडीह गणेश मंदिर से शुक्रवार को श्री गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई. ढोल नगाड़ों और बैंड बाजे की धुन पर निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह शोभायात्रा बरियारडीह मंदिर से प्रारंभ होकर समलडीह बाजार, बासोडीह गोहाल, बस स्टैंड, पचमौह और मध्य विद्यालय बासोडीह होते हुए मरचोइ मोड़ दुर्गा मंदिर रोड मार्ग से गुजरी.

इसके बाद सकरी नदी स्थित महेश्वर घाट पहुंचकर वैदिक मंत्रोचार व धार्मिक रीति रिवाजों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को पूरे बाजार में भ्रमण कराया, जहां जगह जगह लोगों ने गजानन के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. शोभायात्रा में नवादा से आए प्रसिद्ध बैंड पार्टी के गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर युवा और श्रद्धालु जमकर थिरके.

पूरा क्षेत्र गणेश बाबा की जय और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान रहा. इस आयोजन में पूजा समिति के अध्यक्ष भोला प्रसाद वर्णवाल, महेंद्र यादव, पवन बरनवाल, डॉ. मनोज कुमार, कृष्णा राम, मेघो चौधरी, मनोज भगत, रोहित कुमार, संतोष कुमार, पिंटू पांडेय, शंभू पांडेय, राहुल कुमार, अविनाश कुमार, उमेश पांडेय, सुबोध पांडेय, उमेश विश्वकर्मा, टुन्नू वर्मा, मोहन कुमार, विकास कुमार, प्रभात कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार, बोला कुमार, प्रिंस गुप्ता, रंजीत कुमार, पंकज कुमार, मंटू साव, राज कुमार, टुनटुन विश्वकर्मा, संजीव कुमार, संतोष वर्मा, रवि कुमार, अनिल वर्मा और पप्पू वर्मा आदि मौजूद थ्ज्ञै?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >