सनातनियों को एकजुट होना होगा : अन्नपूर्णा

कोडरमा रामनवमी महासमिति द्वारा गांधी चौक पर आयोजित रामनवमी महोत्सव देर रात तक चला़ इस दौरान अखाड़ा कमेटियों द्वारा निकाली गयी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही़ं

कोडरमा बाजार. कोडरमा रामनवमी महासमिति द्वारा गांधी चौक पर आयोजित रामनवमी महोत्सव देर रात तक चला़ इस दौरान अखाड़ा कमेटियों द्वारा निकाली गयी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही़ं वहीं अखाड़ा समितियों ने लाठी, तलवार, भाला, बामा, सामूहिक शस्त्र प्रदर्शन किया़ बेहतर करनेवाले प्रतिभागियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया़ झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान लोचनपुर अखाड़ा कमेटी, द्वितीय फरेंदा और तृतीय पुरस्कार गिरिडीह रोड कोडरमा को मिला़ जबकि लाठी में प्रथम बदडीहा, द्वितीय लोचनपुर व तृतीय स्थान गिरिडीह रोड ने प्राप्त किया़ वहीं तलवारबाजी में प्रथम गिरिडीह रोड, द्वितीय पांडेयडीह व तृतीय स्थान गिरिडीह रोड को मिला़ बाना प्रदर्शन में प्रथम प्रेम कुमार, द्वितीय अंकित सिंह व तृतीय स्थान डेविड आर्यन ने प्राप्त किया़ अनुशासन को लेकर विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया़ समारोह में बतौर उद्घाटनकर्ता महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज, मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ़ नीरा यादव शामिल हुई़ मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जो परिस्थिति बन रही है उसमें सनातनियों को एकजुट रहना होगा़ वहीं विधायक डॉ नीरा यादव ने कि आज महिलाएं भी शस्त्र प्रदर्शन कर उत्साह बढ़ा रही है. उधर, महावीरी झंडा मिलान को लेकर विभिन्न अखाड़ों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस और झांकियों के साथ पहुंचे थे़ महासमिति द्वारा अतिथियों और अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष व सचिव को अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया़ इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष मनोज कुमार झुन्नू, संरक्षक प्रवीण चंद्रा, महासचिव अजय पांडेय, उपाध्यक्ष सूरज यादव, प्रवीण पांडेय, अजीत वर्णवाल, सचिव उत्तम कुमार, महेश भारती, संजय सिंह, अक्षय रंजन, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, व्यवस्था प्रमुख विनय सिंह, अखाड़ा प्रमुख शशि सिंह, देवराज पांडेय, राजू विश्वकर्मा, अजीत सिंह, निर्णायक मंडली के जयप्रकाश राम, बैजनाथ यादव, अजय झा, यमुना यादव, महावीर यादव, गोपाल यादव, राजा सिंह, बिट्टू सिंह, अमरदीप गिरि, सागर कुमार, राजू राणा, दिलीप सिंह, संजय पासवान, राजू यादव, अनु सिंह, छोटी यादव, अधिवक्ता रोहित पांडेय , सुखदेव सिंह, दीपक सिंह व रोहन सिंह मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >