मकान सूचीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

डेटा संकलन की स्थिति का मूल्यांकन किया गया

जयनगर . प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में जनगणना कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ गौतम कुमार ने की. इसमें अपर जिला जनगणना पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में मकान जनगणना एवं मकान सूचीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. विभिन्न प्रगणनक क्षेत्रों में किये गये कार्यों, अभिलेखों की शुद्धता, भौतिक सत्यापन तथा डेटा संकलन की स्थिति का मूल्यांकन किया गया.

आम उत्सव सह बागवानी मेला आज

जयनगर. बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रचार-प्रसार और उत्पादित फलों को बाजार उपलब्ध कराने तथा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए नौ जून को प्रात: 9 बजे से सांस्कृतिक भवन जयनगर में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया है. यह जानकारी बीडीओ गौतम कुमार ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >