कोडरमा : जिले के समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया. पेंशन अदालत में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया. अपर समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित पावनाओं एवं अन्य देय मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं
उन्होंने कहा कि पेंशन से संबंधित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो और सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाये. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित पेंशन एवं अन्य संबंधित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया.
इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण मोदी ने पेंशन अदालत के आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर स्थापना उप समाहर्ता राम रतन वर्णवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार, कोषागार पदाधिकारी नजमुल लैल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
