एसडीओ के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए सोमवार को एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला़

झुमरीतिलैया. शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए सोमवार को एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला़ अभियान में एसडीओ के अलावा कोडरमा अंचल अधिकारी हलधर कुमार सेठी, नगर प्रशासक अंकित गुप्ता व अन्य शामिल थे़ इस दौरान टीम ने झंडा चौक से स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया़ प्रशासन ने सड़क किनारे लगे ठेला-खोमचे व अस्थायी दुकानदारों को चेतावनी दी कि मंगलवार के बाद यदि कोई भी व्यवसायी सड़क पर अतिक्रमण करते पाया गया तो उसका सारा सामान जब्त कर लिया जायेगा. साथ ही आर्थिक जुर्माना भी लगाया जायेगा़ वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने सामंतो पेट्रोल पंप के समीप बन रहे एक बड़े बाजार परिसर का निरीक्षण किया़ जांच में पाया गया कि उक्त परिसर का नक्शा नगर पर्षद से स्वीकृत नहीं है़ इसी तरह पानी टंकी रोड स्थित एक अन्य मार्केट कांप्लेक्स भी बिना नक्शा पास कराये बनाया गया है़ बताया जा रहा है कि ये बाजार परिसर जीएम जमीन पर अवैध रूप से बनाया जा रहा है. इस मामले में एसडीओ रिया सिंह ने स्थल निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया़ प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया़ मौके पर सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, राजू राम, दुलार चंद, बलराम व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >