श्री माहुरी भवन में मां मथुरासिनी की दूसरे दिन हुई भव्य पूजा अर्चना

शहर के श्री माहुरी भवन में मां मथुरासिनी महोत्सव लेकर दूसरे दिन विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अखंड ज्योत के भव्य आयोजन ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया

धार्मिक आयोजन समाज में एकता की भावना मजबूत होती है सजा दरबार. झुमरीतिलैया. शहर के श्री माहुरी भवन में मां मथुरासिनी महोत्सव लेकर दूसरे दिन विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अखंड ज्योत के भव्य आयोजन ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया. सुबह से देर रात तक चले इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसे अखिलेश पांडेय ने पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया. इस अवसर पर दीपा भदानी और बिनोद भदानी यजमान के रूप में उपस्थित थे. पूजा के उपरांत हवन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मां मथुरासिनी से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की. हवन के बाद अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई. इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ ज्योत जलाकर माता के दरबार में अपनी आस्था अर्पित की. आयोजन स्थल पर मां मथुरासिनी के साथ भगवान गणेश, भगवान शंकर-पार्वती, वीर हनुमान, माता दुर्गा, श्रीराम-सीता और भगवान लक्ष्मण के भव्य चित्रों से सुसज्जित दिव्य दरबार सजाया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे. इसके पश्चात सवा सात घंटे तक भजन संध्या का आयोजन हुआ. भजन गायक सत्यम वैश्खियार ने “मैया नवरातों में अंगना पधारो महारानी” भजन से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया. आराध्या सिन्हा ने “किसने सजाया तुमको मैया”, राजा चौरसिया ने “मैया का सच्चा दरबार है”, साक्षी भदानी ने “प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी”, आराधना सिंह ने “मैया कृपा कर दो” और मनोज माथुर ने “मथुरासिनी मैया जय हो तुम्हारी” भजन प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिरस में डुबो दिया. भजन संध्या के दौरान गिरिडीह से आए कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए. कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर, वार्ड पार्षद पिंकी जैन सहित अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया. मौके पर रमेश हर्षधर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार और एकता की भावना को मजबूत करते हैं. उन्होंने कहा कि मां मथुरासिनी की कृपा से समाज में सद्भाव और प्रगति का मार्ग और मजबूत होगा. कार्यक्रम में महामंडल उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, मंडल अध्यक्ष अरुण सेठ, सचिव सुनील भदानी, उपाध्यक्ष पप्पू भदानी, केंद्रीय महिला समिति उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, दिलीप अठघरा, उदय बड़गवे, सुनील ब्रहपुरिया, संदीप लोहानी, बिनीत पहाड़ी, नरेश गुप्ता, स्टेशन अजय लोहानी, सागर भदानी, गौतम वैशकियार, रवि लोहानी, शुभम कपसीमे, राहुल कपसीमे, दिलीप ब्रहपुरिया, नितेश कुमार, पंकज सेठ, रुपेश लोहानी, अंकेश लोहानी, बंटू पहाड़ी, विकास वैश्खियार, महेंद्र लोहानी, उचित अठघरा, मुकेश ब्रहपुरिया, सोनू लोहानी, वेद प्रकाश भदानी, विजय कपसीमे, विशाल भदानी, प्रदीप कंधवे, रिक्की लोहानी, अंकित एकघरा, रोबिन्स एकघरा, आशीष लोहानी, अंकिता लोहानी, जयंती सेठ, कल्याणी भदानी, प्रीति बड़गवे, रानी कुमारी, नीलम भदानी, शिवांगी, मुस्कान, श्रुति, सुहानी सहित भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >