झुमरीतिलैया में किया गया खेलकुद कार्यक्रम का आयोजन, ये रहा मुख्य उद्देश्य

झुमरीतिलैया में मारवाड़ी युवा मंच ने चलो चलें बचपन की ओर थीम पर खेल महोत्सव का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल से दूर कर खेलों से जोड़ना था।

झुमरीतिलैया: मारवाड़ी युवा मंच की ओर से झारखंड प्रांतीय के रजत जयंती पर युवा विकास व खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन चांडक कैंपस व जिनी स्पोर्ट्स अकादमी में किया गया. कार्यक्रम पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के सम्मान में समर्पित था. कार्यक्रम का उद्देश्य चलो चलें बचपन की ओर थीम के माध्यम से बच्चों को मोबाइल और डिजिटल दुनिया से बाहर निकालकर खेलों के प्रति प्रेरित करना था.

मंच अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास खेलकूद से ही संभव है, इसलिए उन्हें मैदान से जोड़ना समय की आवश्यकता है. खेल महोत्सव में बच्चों, महिलाओं और मंच के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान पिट्टो (सतोलिया), स्पून रेस, स्केटिंग और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

वहीं जिनी स्पोर्ट्स अकादमी में मंच के सदस्यों के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेला गया. मुकाबला मंच ब्लास्टर्स (व्हाइट टीम) और युवा स्ट्राइकर्स (ब्लैक टीम) के बीच हुआ. मोहित संघई की कप्तानी वाली मंच ब्लास्टर्स को अतुल खेतान की अगुवाई वाली युवा स्ट्राइकर्स ने 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

सह सचिव अधिवक्ता विकास जैन ने सभी खिलाड़ियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंच सामाजिक सेवा के साथ-साथ खेल, स्वास्थ्य और युवा नेतृत्व को भी निरंतर बढ़ावा देता रहेगा.

मौके पर उपाध्यक्ष प्रतीक संघई, उपाध्यक्ष शिवेश पचीसिया, सह सचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, रोहित संघई, आकाश जैन, इशान जैन सहित मंच के कई पदाधिकारी मौजूद थे. अंत में विजेता टीम को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >