रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

उदघाटन 16 नवंबर को चंदवारा स्थित पुलिसलाइन मैदान में कोडरमा स्पोर्टिंग क्लब कोडरमा और एप्रिशिएबल क्लब परसाबाद के बीच खेला जायेगा.

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जानेवाले रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन 16 नवंबर को चंदवारा स्थित पुलिसलाइन मैदान में कोडरमा स्पोर्टिंग क्लब कोडरमा और एप्रिशिएबल क्लब परसाबाद के बीच खेला जायेगा. टूर्नामेंट का उदघाटन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पुत्र मयंक यादव करेंगे. केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा व सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के भी खिलाड़ी भाग लेते हैं. टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस करनेवाले खिलाड़ियों को अलग-अलग एज ग्रुप के कैंप में शामिल होने का मौका मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >