वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र के ढोढाकोला के बसरोन जंगल में छापामारी

चार जेनरेटर व पंप बरामद, पुरानी अभ्रख खदान की डोजरिंग की

चार जेनरेटर व पंप बरामद, पुरानी अभ्रख खदान की डोजरिंग की कोडरमा बाजार. वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार को मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र अंतर्गत ढोढाकोला के बसरोन जंगल में छापामारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान बसरोन जंगल स्थित मुरुगुवा पुराना अभ्रख खदान में अवैध उत्खनन में प्रयुक्त चार जेनरेटर और एक पानी पंप बरामद किया गया. वहीं खदान को जेसीबी के माध्यम से भर दिया गया. रेंजर रामबाबू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र अंतर्गत ढोढाकोला के बसरोन जंगल में बंद पड़ी मुरुगुवा पुरानी अभ्रख खदान में अवैध उत्खनन कर अभ्रख व ढिबरा निकाला जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान बंद खदान के समीप से चार जेनरेटर और एक पानी पंप बरामद किया गया. इनमें से तीन जेनरेटर और पानी पंप को खदान में ही जमींदोज कर दिया गया, जबकि एक जेनरेटर जब्त कर वन परिसर लाया गया. साथ ही जेसीबी के माध्यम से मुरुगुवा खदान को पूरी तरह भर दिया गया. उन्होंने बताया कि अवैध उत्खनन में बसरोन निवासी महेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिली है. संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है. सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. छापामारी अभियान में प्रभारी वनपाल दुर्गा महतो, वनरक्षी पवन कश्यप, कुंदन कुमार, किशोर कुमार, गोपाल यादव और सपही पुलिस पिकेट के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >