इंजीनियर बनना चाहती है रचना कुमारी

रचना की सफलता पर झारखंड विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष ने बधाई दी है.

कोडरमा बाजार. झारखंड एकेडमिक कौंसिल द्वारा आयोजित 12वीं विज्ञान की परीक्षा में जिले में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली रचना कुमारी की सफलता पर झारखंड विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष सुभाष राणा ने बधाई दी है. अनंतडहीह कमेयडीह निवासी प्रयाग राणा की पौत्री और शशिकांत राणा की पुत्री रचना कुमारी ने उत्क्रमित प्लस टू उवि पथलडीहा से 12वीं विज्ञान की परीक्षा लिखी थी. रचना कुमारी ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियर बनना चाहती है. रचना के पिता और पेशे से कारपेंटर शशिकांत राणा ने बताया कि बेटी की इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है. उसकी सफलता पर सुखदेव राणा, हिरामन मिस्त्री, लखन राणा ,नारायण विश्वकर्मा, अरुण राणा, बसंत राणा, कैलाश राणा, रामदेव विश्वकर्मा, गंगाधर राणा, द्वारिका राणा, रामचंद्र राणा, मनोज राणा आदि ने बधाई दी है.

सिविल सेवा में जाना चाहती है कुमारी नंदिता

चंदवारा. प्रखंड के डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल तिलैया की 12वीं कला संकाय की छात्रा कुमारी नंदिता ने जिला टॉप टेन में जगह बनायी है़ नंदिता 434 अंक प्राप्त कर सातवें स्थान पर रही है़ उसकी इस सफलता पर माता-पिता व अन्य परिजन काफी खुश हैं. नंदिता ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, परिवार के सदस्यों और शिक्षक चाचा निरंजन गिरि को दिया है़ नंदिता के अनुसार, उसका लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है़ नंदिता की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने उसे बधाई दी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >