पीएलवी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करें : सचिव

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन कोडरमा सभागार में पारालीगल वालेंटियर्स के लिए बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन कोडरमा सभागार में पारालीगल वालेंटियर्स के लिए बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने पीएलवी को कई प्रकार की कानूनी प्रावधानों व प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पीएलवी 10 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने क्षेत्र में करें. पक्षकारों को समझा बुझाकर अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित कराने के लिए प्रेरित करें. प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पीएलवी की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने पीएलवी को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मई माह में चलंत लोक अदालत बस चलाये जाने को लेकर अपने क्षेत्र में जानकारी देंगे, ताकि अधिक-से-अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके. इस अवसर पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, संतोष कुमार, पीएलवी रवींद्र कुमार यादव, पांडेय शेखर प्रसाद, मोनिका कुमारी, सुमन रानी, नेहा सिन्हा, विकास रजक, सुभाष मिस्त्री, दिनेश कुमार रजक, राजेश पासवान, सुब्रत कुमार मुख़र्जी, सुरेश प्रसाद यादव, कमलेश प्रसाद यादव, शिव कुमार मोदी, अर्जुन रविदास, महेश्वरी कुशवाहा, मुकेश प्रसाद, रेखा देवी, सोनाली सिन्हा, प्रीति आर्या, अनुराग पांडेय, रोहित पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >