पंकज वर्णवाल के समर्थन में चलाया सघन जनसंपर्क

झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज वर्णवाल के पक्ष में मंगलवार को वार्ड नंबर 7 व 8 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया

कोडरमा. झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज वर्णवाल के पक्ष में मंगलवार को वार्ड नंबर 7 व 8 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नरेश पंडित ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा और पंकज वर्णवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों से नगर की मूलभूत समस्याओं सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट तथा बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गयी. मतदाताओं ने विभिन्न समस्याओं को सामने रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा जतायी. डॉ. नरेश पंडित ने कहा कि पंकज वर्णवाल एक कर्मठ, ईमानदार एवं विकासोन्मुखी सोच वाले प्रत्याशी हैं, उनके नेतृत्व में नगर परिषद पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाते हुए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस पहल करेगी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्णवाल की जीत से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. अभियान में देवनारायण मोदी, सुभाष मोदी, चन्द्रशेखर जोशी, इन्द्रदेव मोदी, उपेन्द्र दुबे, महादेव दास, गौतम मोदी, ईश्वर बर्णवाल, श्रीकांत गुप्ता, विजय राम, संजय मोदी, मनोज मोदी, विश्वास राजन, पियूष सहल, अजय कुमार, राजेश गुप्ता, आयुष गुप्ता, रतन मोदी, छोटे सिंह, ललित शर्मा, अमित सिंह, मुन्ना सिंह, सुनील वर्णवाल, हरि पंडित, विनीत मोदी ,उमा देवी, मालती देवी, बबीता पंडित,आशा देवी, बबीता देवी, कुन्ती देवी, सरिता देवी, कोमल देवी,रेणु देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >