कोडरमा. रांची में 7 सितंबर को प्रस्तावित राजभवन घेराव-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर शनिवार को गीतांजलि बैंक्विट हॉल में जिला कांग्रेस कमेटी एवं पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष अज्जू सिंह ने किया.
बैठक में राजभवन घेराव की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कोडरमा से रांची जाने की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी विजय यादव ने कहा कि 7 सितंबर का राजभवन घेराव चंदा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच और खान एवं खनिज संशोधन बिल के विरोध में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों मुद्दे जनता, देश की प्राकृतिक संपदा और सार्वजनिक हित से जुड़े हैं. कांग्रेस इन मुद्दों पर मजबूती से अपनी आवाज उठायेगी.
उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और इसका उपयोग जनता के व्यापक हित में होना चाहिए. जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने चंदा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस जनहित के सवालों पर चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को कोडरमा से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रांची पहुंचकर राजभवन घेराव-प्रदर्शन में शामिल होंगे.
बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता राजेंद्र जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान समेत अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे. बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 सितंबर को सुबह सात बजे मदन गुंडी टोल प्लाजा से सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना होंगे.
मौके पर प्रदेश सचिव चंद्र भूषण साव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ अली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुभाष सिंह यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फैयाज केसर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी सिन्हा, इंटक जिला अध्यक्ष चांद आलम, जिला उपाध्यक्ष अनिल दास, गणेश स्वर्णकार, दशरथ पासवान, मालती चंद्रा, मिस्बाह उद्दीन, सैयद नसीम, सोनू वारसी, प्रदीप सिंह, राजू सिंह, कयूम उद्दीन, विजय प्रसाद सिंह, अजहर आलम, संजय दास, पवन कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह, पिंटू साव, साउद खान, मोहम्मद गुलजार, मुकेश कुमार, संतोष कुशवाहा, कुमार रवि, सलाउद्दीन, संजय, प्रदीप राम, रामेश्वर यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
