रैली निकालकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे झामुमो कार्यकर्ता, खान-खनिज विधेयक का किया विरोध

सतगावां में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. उन्होंने विधेयक को राज्य के संसाधनों पर अधिकार को प्रभावित करने वाला बताया और पुनर्विचार की मांग की.

सतगावां. केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को झामुमो ने प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गणेश राय ने की.

इससे पहले बासोंडीह हटिया मैदान से रैली निकाली गयी, जो बरियारडीह, बासोडीह, गोहाल, रामडीह, चांदडीह और नौवाचक होते हुए नसरगंज स्थित प्रखंड मुख्यालय पहुंच रैली धरना में तब्दील हो गयी. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक का विरोध किया.

केंद्रीय समिति सदस्य रविंद्र शांडिल्य ने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की अर्थव्यवस्था और लोगों के मूल अधिकारों से जुड़ा संवेदनशील विषय है. कहा कि केंद्र सरकार का नया विधेयक राज्य के राजस्व और संसाधनों पर अधिकार को प्रभावित करने वाला है.

नेताओं ने केंद्र सरकार से विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की. मौके पर अजीत यादव, मोहम्मद साकिब, केदार साव, सोनू साव, अरुण यादव, गलो साव, करू राय, विशुंधरी राय व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >