डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम

डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. कक्षा अष्टम की छात्रा ईशु ने हिंदी दिवस के इतिहास पर जानकारी दी.

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. कक्षा अष्टम की छात्रा ईशु ने हिंदी दिवस के इतिहास पर जानकारी दी. कक्षा षष्ठ की आरोही गुप्ता और अनाराध्या ने कविता पाठ कर हिंदी की महिमा का बखान किया. अंजलि एवं समूह ने हिंदी की सरलता और मिठास पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की. वहीं अंजलि ने मनमोहक नृत्य से दर्शकों को आकर्षित किया. संचालन कक्षा अष्टम की आराध्या सिंह ने किया. मौके पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता हुई. इसमें कक्षा तृतीय से दशम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था. उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और एकता की पहचान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >