परसाबाद में बढ़ायी गयी पुलिस की चौकसी

चप्पे चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात हैं.

जयनगर. परसाबाद बाजार में गत दिन हुए विवाद के बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गयी है. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात हैं. वरीय पदाधिकारी पूरे मामले पर पैनी नजर रखे हुए हैं. थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है. उल्लेखनीय है कि बुधवार को पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की बैठक भी हुई है, जिसमें शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्णय लिया गया है. इधर, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान व कौटिल्य मंच के वरिष्ठ सदस्य चंद्र भूषण पांडेय ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से उक्त कांड में लिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है.

पत्रकार की पत्नी के निधन पर शोक

जयनगर. प्रखंड के मोदी मुहल्ला निवासी पत्रकार विनोद वर्णवाल की पत्नी 55 वर्षीया मंजू देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया. शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जायेगा. उनके निधन पर विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव, प्रमुख अंजू देवी, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र मोदी, युवा नेता उमेश यादव, अरुण यादव, भाजपा जिला मंत्री सुधीर सिंह, मुखिया इरफान अंसारी, अरमान खान, उप मुखिया चंदन कुमार, पंसस मिसवाउद्दीन खान आदि ने शोक व्यक्त किया है. इधर, जयनगर के पत्रकारों ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है. शोक जताने वालों में राजेश सिंह, रणजीत भारती, संतोष राणा, सगीर अहमद, पिंटू कुमार पांडेय, संजय गुप्ता, सूरज भदानी, अर्चित सेठ, रामावतार सिंह शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >