रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

रामनवमी को लेकर बागीटांड़ स्टेडियम में शुक्रवार को पुलिस ने मॉक ड्रिल किया. इस दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने मॉक ड्रिल का अभ्यास किया.

कोडरमा बाजार. रामनवमी को लेकर बागीटांड़ स्टेडियम में शुक्रवार को पुलिस ने मॉक ड्रिल किया. इस दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने मॉक ड्रिल का अभ्यास किया. मौके पर एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी. असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी.

सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने का लिया निर्णय

कोडरमा बाजार. उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगरखारा में शुक्रवार को सीओ हलधर प्रसाद सेठी की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर सौहार्द्र के साथ रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मौजूद लोगों ने भाईचारे के साथ रामनवमी जुलूस निकालने और सहयोग करने की प्रतिबद्धता जतायी. इस अवसर पर कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार, राजेंद्र साव, साजिद हुसैन लल्लू, मनोज कुमार झुन्नू, उमेश राम, संजय पासवान, गजेंद्र राम, विनोद विश्वकर्मा, राजू खान, फुन्नू खान, संतोष चंद्रवंशी, सीताराम भगत, राजू विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, राहुल कुमार, राजेश यादव, मंजीत सिंह व मो मिस्टर मौजूद थे.

आल्हो में दुगोला आठ को

जयनगर. नव जागरण युवा क्लब आल्हो गांव द्वारा रामनवमी और बसंती दुर्गापूजा के मौके पर आठ अप्रैल की रात 9 बजे से चैता दुगोला का आयोजन किया जायेगा. इसमें व्यास कमलवास कुंवर (बक्सर, बिहार) व व्यास सुदर्शन यादव (अरवल, बिहार) के बीच मुकाबला होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >