मरकच्चो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर शुभकामनाएं दीं. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.
सेवा और संकल्प के रूप में मनाया जन्मदिन
मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है. घरों में दीप जलाकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं.
झारखंड भाजपा ने भी 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप जलाने सहित विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की थी. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया.
देश की प्रगति में योगदान का लिया संकल्प
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की प्रगति और जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा गया.
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की.
