कोडरमा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भाजपा जिला इकाई की ओर से आरपीवाइ ग्लोबल स्कूल, चाराडीह में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा.
जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 6000 वर्गफीट क्षेत्रफल में दीपकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भव्य आकृति बनायी जायेगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित रहेंगी.
जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की है.
