महिला कबड्डी में पिंक वारियर्स व पुरुष में ब्लू वारियर्स विजेता

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ.

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ. प्रतियोगिता में दूसरे दिन विभिन्न खेलों जैसे महिला पुरुष वर्ग का कबड्डी, महिला पुरुष वर्ग बैडमिंटन, लूडो, चेस, कैरम आदि का आयोजन किया गया. महिला वर्ग कबड्डी में पिंक वारियर्स, पुरुष वर्ग कबड्डी में ब्लू वारियर्स शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी. प्रतियोगिता के महिला वर्ग बैडमिंटन में प्रथम साक्षी कुमारी एवं द्वितीय अंजली कुमारी, पुरुष वर्ग बैडमिंटन में प्रथम सद्दाम अंसारी एवं द्वितीय आयुष कुमार, महिला वर्ग लूडो में प्रथम नीलू पांडेय, द्वितीय निकिता कुमारी एवं तृतीय श्रेया सिन्हा, पुरुष वर्ग लूडो में प्रथम मनीष कुमार एवं द्वितीय लोकेश कुमार, महिला वर्ग कैरम में प्रथम स्वाति कुमारी एवं द्वितीय श्रुति कुमारी, पुरुष वर्ग कैरम में प्रथम मनीष कुमार एवं द्वितीय सागर कुमार दास, पुरुष वर्ग शतरंज में प्रथम सुशांत राज एवं द्वितीय आयुष कुमार एवं महिला वर्ग शतरंज में प्रथम प्रियंका कुमारी एवं द्वितीय स्थान निकिता कुमारी ने प्राप्त किया. उक्त सभी प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागी को महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी सहायक प्राध्यापक द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की. महाविद्यालय की प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और जीवन में खेलकूद की महत्ता को बताया. खेलकूद की प्रतियोगिताओं के द्वारा अनुशासन ,व्यक्तित्व और नेतृत्व भावना का विकास होता है. कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी एड सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु, महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ मृदुला भगत, डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डॉ पूजा कुमारी, अनिल दास एवं चुन्नु कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया. मौके पर सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि मौजूद थे. संपूर्ण खेलकूद प्रतियोगिता खेल प्रशिक्षक अविनाश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ. संचालन सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार व धन्यवाद ज्ञापन खेल प्रभारी सीताराम यादव ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >