शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण

महिला ने थाना में आवेदन दिया है,

चंदवारा . चौपारण थाना क्षेत्र के केवला निवासी एक महिला ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें 45 वर्षीय रवि यादव (पिता धर्मनाथ यादव, ग्राम सिंघरावां, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग निवासी) पर शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक यौन शोषण करने और फिर शादी से मुकर जाने का आरोप लगाया है. आवेदन में महिला ने कहा है कि रवि यादव ने उसे अपना नाम फहीम खान (पिता सही खान, ग्राम तिरही सिंघरावां) बताया था़ कहा था कि वह उससे शादी करेगा और उसके बच्चों की परवरिश भी करेगा़ इस दौरान वह चंदवारा थाना क्षेत्र के तितिरचचा में किराये के घरों में तीन वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा़ यही नहीं, उसकी मां का सहारा इंडिया का बॉन्ड पेपर, जमीन के पेपर को रख लिया और शादी करने से इंकार कर दिया़ आरोपी ने बच्चों के साथ उसे भी जान से मारने की धमकी दी़ इधर, आवेदन मिलने के बाद पुलिस इस मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >