प्रेमी युगल को लोगों ने पकड़ा, परिजनों की मौजूदगी में करायी शादी

नावाडीह गांव की घटना, रात में घर में मिले थे युवक-युवती

: नावाडीह गांव की घटना, रात में घर में मिले थे युवक-युवती जयनगर. नावाडीह गांव में बुधवार रात एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने घर में पकड़ लिया. बाद में दोनों पक्षों व परिजनों की मौजूदगी में युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया. जानकारी के अनुसार, युवती घर में अकेली थी. इसी दौरान चलकुशा थाना क्षेत्र के कटघरा निवासी दिनेश यादव उससे मिलने पहुंचा. ग्रामीणों को भनक लगने पर दोनों को पकड़ लिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया. युवती के पिता ने बताया कि दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बाद में ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी. इधर, युवती ने थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर प्रेम विवाह का विरोध करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा गया है कि शादी के बाद उसे डराया गया कि ससुराल जाने पर जान का खतरा हो सकता है. इस संबंध में थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >