होली को लेकर शांति समिति की बैठक

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मरकच्चो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

होली के दिनों में हाइवा का परिचालन परिवर्तित मार्ग से हो

मरकच्चो. होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मरकच्चो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ परमेश्वर कुशवाहा व संचालन मुखिया रंजीत कुमार सिंह व थाना प्रभारी नन्दकिशोर तिवारी ने किया. बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक में पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाये रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. अधिकारियों ने कहा कि होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जायेगी तथा गश्त बढ़ायी जायेगी. बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने मांग रखी कि दरगाह मुहल्ला से मरकच्चो बाजार तक जो लोगों द्वारा सड़कों पर गंदा पानी बहाया जा रहा है उस पर रोक लगायी जाये. साथ ही होली के दिनों में हाइवा का परिचालन परिवर्तित मार्ग से कराने की मांग रखी. वहीं बैठक के बाद उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. मौके पर पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि रविशंकर तिवारी, विजय यादव, बीससूत्री अध्यक्ष रविशंकर सिंह, दिवाकर तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश पासवान, संजू यादव पंसस दीपक कुमार, अफजल मियां, एरकान अहमद, गुलाम मुस्तफा, एम चंद्रा, पवन सिंह, बलदेव दास, मुखलाल वर्मा, सरयू वर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >